कर्नाटक के मंत्री ने कहा- भारत विरोधी भाषा बोलने वाले को गोली मार दो, मेरे हिसाब से देश में ऐसा कानून बनना चाहिए

चित्रदुर्गा (कर्नाटक). कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पटेल ने सोमवार को मीडिया से हुई बातचीत में विवादित बयान दिया। पटेल ने कहा- भारत विरोधी भाषा और पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी करने वालों को गोली मार देनी चाहिए।उन्होंने कहा- भारत में रहकर भी जो लोग देश विरोधी भाषा बोलते हैं और पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी करते हैं उन्हें गोली मार देनी चाहिए। मेरे हिसाब से देश में एक ऐसा कानून जरूर बनना चाहिए।


पीएम मोदी से गुहार, गोली मारने का बनाएं कानून
पाटिल ने कहा- कुछ लोग भारत का खाते हैं, भारत का पीते हैं और यहां की हवा में सांस लेते हैं। ऐसे में वह पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हैं तो उन्हें यहां रहने का कोई हक नहीं है। पाटिल ने चीन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा- चीन में लोग राष्ट्रविरोधी बातें करने में डरते हैं। पाटिल ने पीएम मोदी से भी गुहार लगाते हुए कहा- केंद्र सरकार को ऐसा कानून बनाने की जरूरत है, जिसके जरिए भारत विरोधी भाषा बोलने वालों को तुरंत गोली मारी जा सके।



कांग्रेस के रहे हैं बागी विधायक
पाटिल उन 15 विधायकों में शामिल हैं जो कांग्रेस-जेडीएस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और बीएस यदुरप्पा ने उन्हें मंत्री बनाया।


Popular posts
सिर पर कलश लेकर 5 किमी की यात्रा कर पितरेश्वर हनुमान धाम पहुंचीं हजारों महिलाएं
पैटर्न लाॅक तोड़ने और आईएमईआई नंबर बदलकर चोरी के सस्ते मोबाइल बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 124 मोबाइल और 2 लैपटॉप जब्त
अहमदाबाद की यह शादी बन गई अच्‍छी मिसाल, हो रही है तारीफ, वजह ही कुछ ऐसी है
हनी ट्रैप की आरोपियों ने जेल में होली के लिए हर्बल कलर बनाया, इससे पहले दीपक बनाने की प्रतियाेगिता में हिस्सा लिया था
जमीन के अंदर पाइप‌ साफ करते वक्त हादसा: घायल बोला- मरने से पहले विनोद चीखा- मिट्टी धंस रही है... फिर खामोश हो‌ गया, मैं 2 घंटे अंदर दबा रहा